29 Mar 2024, 06:00:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय नौसेना और देशवासियों को नौसेना दिवस की बधाई देते हुए देश की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में उनके योगदान की सराहना की। 
 
मोदी ने ट्वीट किया, "भारतीय नौसेना के बहादुर जवानों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की बधाई। देश की रक्षा और आपदा प्रबंधन में नौसेना भूमिका के लिए देश नौसेना के प्रति कृतज्ञ है।"नौसेना दिवस वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की जीत की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है।
 
वर्ष 1971 को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नौसेना प्रमुख एडमिरल एस. एम. नंदा के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था और कराची में स्थित पाकिस्तानी नौसेना के अड्डों पर हमला करके उसके तीन जहाजों को नष्ट कर दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »