23 Apr 2024, 19:52:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भगवान अयप्पा के भक्तों साथ कैदियों जैसा व्यवहार कर रही है केरल सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 4:43PM | Updated Date: Nov 20 2018 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सबरीमला मुद्दे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के साथ कैदियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। केरल सरकार पर लोगों के विश्वास को कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि भाजपा श्रद्धालुओं के साथ मजबूती से खड़ी है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं को कूड़े के ढेर और सुअरों के रहने की जगह पर रात बिताने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शाह ने कहा, पिनरायी विजयन सरकार जिस तरह सबरीमला के संवेदनशील मामले को ले रही है वह निराशाजनक है। केरल पुलिस युवा लड़कियों, माताओं एवं बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है, भोजन, आश्रय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना उन्हें कठिन तीर्थ यात्रा के लिए मजबूर कर रही है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »