16 Apr 2024, 23:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कल होगा मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, आज दिनभर उनके घर रहेगा शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 12:33PM | Updated Date: Nov 12 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा की कर्नाटक इकाई का कहना है कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा कि कुमार के पार्थिव शरीर को सोमवार दिन भर बसवानागुड़ी स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय, जगन्नाथ भवन ले जाया जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। 
 
बयान में कहा गया कि बाद में कुमार के पार्थिव शरीर को नेशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कुमार का अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे चामराजापेट श्मशान घाट पर किया जाएगा। महीनों तक फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद कुमार का सोमवार तड़के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 
 
अनंत कुमार मौजूदा एनडीए सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे। छह बार के सांसद कुमार आरएसएस कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री बनने तक राजनीतिक सोपान तेजी से चढ़ते गए।  कुमार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के हमेशा करीब रहे। वह चाहे अटल बिहारी वाजपेयी या लालकृष्ण आडवाणी का दौर रहा हो या मौजूदा नरेंद्र मोदी का दौर। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »