29 Mar 2024, 12:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्षुद्रग्रहों के गुजरने से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2018 11:15AM | Updated Date: Nov 10 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। प्लैनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीएसआई) के निदेशक एवं संस्थापक सचिव एन रघुनंदन कुमार ने कहा है कि शनिवार को धरती से तीन क्षुद्रग्रहों गुजरेंगे, लेकिन इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। कुमार ने बताया की तीन और चार नवंबर को जिन तीन पिंडों को खोजा गया था वे चंद्रमा की कक्ष से गुजरेंगे लेकिन इससे पृथ्वी पर कोई खतरा नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया में तीन नये  क्षुद्रग्रहों के शनिवार को पृथ्वी से गुजरने की खबरे हैं और इससे पृथ्वी को खतरा बताकर लोगों के मन में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »