29 Mar 2024, 14:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम मंदिर के लिए 543 संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेगी विहिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 11:34AM | Updated Date: Nov 7 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद राम मंदिर निर्माण को लेकर सभी लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित करेगी और सांसदों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की खातिर संसद से विधेयक पारित कराने के लिए समर्थन मांगेगी। संगठन 15 दिसंबर से सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेगा। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को भरोसा जताया कि इस सबंध में केंद्र शीतकालीन सत्र में एक विधेयक लाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध विहिप मंदिर निर्माण के पक्ष में माहौल बनाने के प्रयासों के तहत कई राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »