19 Apr 2024, 21:49:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

3 लाख दीयों से रोशन हुआ सरयू तट, बना विश्‍व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 10:02AM | Updated Date: Nov 7 2018 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। दिवाली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरयू नदी के तट पर एक साथ तीन लाख से ज्यादा दीये जलाकर अयोध्या में नया विश्व रिकार्ड बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के आधिकारिक निर्णायक रिषि नाथ ने यहां घाट पर दीपोत्सव के दौरान रिकार्ड बनाए जाने की घोषणा की।
 
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक की मौजूदगी में रिषि नाथ ने कहा, ‘‘पांच मिनट तक एक साथ कुल 3,01,152 दीये जले। यह नया रिकार्ड है। ’’ राम की पैडी के दोनों तरफ घाट पर कुल 3.35 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय किया गया था। नये रिकार्ड को ‘‘अदभुत’’ बताते हुए रिषि नाथ ने कहा, ‘‘इसने हरियाणा में 2016 में बनाये गए रिकार्ड को तोड़ दिया। वहां पर 1,50,009 दीये जलाए गए थे।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »