28 Mar 2024, 14:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेहुल चोकसी का सहयोगी दीपक कुलकर्णी कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 9:55AM | Updated Date: Nov 6 2018 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वह हांगकांग से कोलकाता पहुंचा था, तभी ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुलकर्णी हांगकांग में चोकसी की डमी फर्म के निदेशक था।
 
ईडी और सीबीआई ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। कुलकर्णी को मनी लॉन्ड्रिंग के कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और उसे मुंबई ले जाने के लिए ईडी उसका ट्रांजिट रिमांड मांगेगा।
 
ईडी ने ये गिरफ्तारी दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी प्रकरण में जांच के तहत धनशोधन से जुड़े एक मामले में की है। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी हैं और देश से फरार हो चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »