29 Mar 2024, 21:26:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM नीतीश मुझे भाई कहते थे, अब मुझे 'नीच' कहा : उपेन्द्र कुशवाहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 1:19PM | Updated Date: Nov 5 2018 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। केन्द्रीय मंत्री एवं रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। इस बयान के बाद अब बिहार के साथ ही साथ दिल्ली का सियासी पारा चढ़ने की उम्मीद जताई जाने लगी है। रालोसपा नेता कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर उन्हें (उपेन्द्र कुशवाहा) को नीच कहने का अरोप लगाया है। आज यानी रविवार को मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में रालोसपा के हल्ला बोल, दरवाजा खोल क्षेत्रीय महासम्मेलन में कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। 
 
कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे 'नीच' कहा है। वे जब मुझे अपना छोटा भाई कहते हैं तो फिर मैं नीच कैसे हो गया। अगर मैं नीच हूं तो पहले वे अपनी डीएनए रिपोर्ट सार्वजनिक करें। रविवार को सभा को  संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बस डीएनए का जिक्र किया था। तब नीतीश कुमार के कहने पर बड़ी संख्या में बिहार के लोगों ने डीएनए जांच के लिए नाखून और बाल के नमूने दिल्ली भेजे थे। 
 
उन्होंने कहा कि भले ही अब उन्हें उस रिपोर्ट की जरूरत न हो मगर बिहार की जनता उस रिपेार्ट को जानना चाहती है। मुख्यमंत्री जल्द उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें। एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए उपेन्द्र ने कहा कि 'मीडिया के एक साथी ने मुख्यमंत्री से रालोसपा के साथ सीट शेयरिंग के सवाल किए थे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि बातचीत के स्तर को इतना नीचे मत गिराइये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »