29 Mar 2024, 16:26:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की गरीबी हटाने की नीयत ही नहीं- जावड़ेकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2018 9:59PM | Updated Date: Nov 4 2018 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस की गरीबी हटाने की कभी नीयत ही नहीं थी। जावड़ेकर आज यहां झालाना कच्ची बस्ती में पार्टी के बूथ महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से संवाद करने के दौरान मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओं का नारा तो दिया लेकिन उसकी ऐसी नीयत तो थी नहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं राज्य की वसुंधरा सरकार के गत पांच वर्ष के शासन में इतना काम हुआ हैं

कि जिससे सभी को फायदा पहुंचा हैं। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना के लाभार्थियों से बात की और कहा कि इस दौरान गरीब लोगों को गैस तथा मोबाइल फोन मिला हैं। इस दौरान उन्होंने एक दलित के घर भोजन भी किया। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अभियान के तहत जयपुर में लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तौर तरीको एवं जिस तरह की राजनीति लेकर आए हैं उसमें विश्वास जताया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सत्ता हथियाना चाहती हैं लेकिन जनता उसे हथियाने नहीं देगी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »