20 Apr 2024, 16:11:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

24 घंटे में राहुल ने मानी गलती, बोले- BJP के घोटालों से कन्फ्यूज हो गया हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 10:11AM | Updated Date: Oct 31 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के इतने घोटाले हैं कि वह कन्फ्यूज हो गए हैं। पनामा पेपर्स घोटाले का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि हालांकि पनामा पेपर्स घोटाले से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संबंध नहीं है लेकिन व्यापमं घोटाला उन्हीं के शासन काल में हुआ है।
 
मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इन तीन राज्यों में भाजपा के इतने घोटाले हैं कि वह कन्फ्यूज हो गए और पनामा घोटाले से शिवराज सिंह का संबंध जोड़ दिया। राहुल ने कहा कि पनामा घोटाले से भले ही शिवराज सिंह का नाम न जुड़ा हो लेकिन व्यापमं घोटाला उन्हीं के शासनकाल में हुआ है। 
 
बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को उज्जैन में महाकाल का दर्शन किया और इसके बाद अपने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। इसी दौरान राहुल ने पनामा पेपर और व्‍यापम का जिक्र करते हुए शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय पर हमला बोला। वहीं, अपने बेटे कार्तिकेय सिंह पर राहुल गांधी के आरोप लगाने के बाद शिवराज सिंह चौहान भड़क उठे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मंगलवार को राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं।
इससे पहले इंदौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो किया और 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा था। मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »