17 Apr 2024, 01:37:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में बढ़ रहा मेट्रो का दायरा, 15 नए शहरों में भी शुरू होगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 11:16AM | Updated Date: Oct 30 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के 15 शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के अंतर्गत 664 किमी लंबी लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जबकि 515 किलोमीटर लंबी लाइन पर परिचालन हो रहा है।
 
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को मंत्रालय से संबद्ध संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार शहरों में टिकाऊ तथा पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन के परिचालन पर जोर दे रही है। बैठक में सांसद भर्तृहरि मेहताब, डी.डी. देवेगौडा, गोकराजू गंगाराजू, रंजन बाबूराव विचारे, रतन कटारिया, संतोख सिंह चौधरी और श्रीकांत एकनाथ शिंदे मौजूद थे।
 
बैठक में मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न मेट्रो रेल परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए पुरी ने बताया कि बहुत सारे नए शहरों ने भी मेट्रो रेल प्रणाली में रुचि दिखाई है। संबंधित राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों को मेट्रो रेल नीति 2017 के अनुरुप इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »