16 Apr 2024, 16:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दो दिवसीय जापान दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2018 2:19PM | Updated Date: Oct 27 2018 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए है। अपने इस दौरे पर वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्षिक भारत, जापान द्विपक्षीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्पूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। भारत इकलौता ऐसा देश है, जिसके साथ जापान वार्षिक द्विपक्षीय वार्ता करता है जबकि भारत जापान के अलावा रूस के साथ भी इस तरह की द्विपक्षीय वार्ता करता है।
 
आपको बता दें कि इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी दो बार शिरकत कर चुके हैं औय यह उनका तीसरा जापाना दौरान है। वहीं 2014 के बाद यह मोदी और आबे के बीच 12वीं मुलाकात होगी। बैठक में भारत, प्रशांत क्षेत्र में, सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और भारत की विकास परियोजनाओं में जापान की क्षमताओं से लाभ चर्चा के प्रमुख बिंदु होंगे। यह बैठक सोमवार को होगी।
 
हिंद महासागर में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप को देखकर दोनों देश चिंतित हैं। भारत और जापान अमेरिका के साथ मिलकर हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में युद्धाभ्यास करते हैं। दोनों देशों के बीच एसीएसए पर हस्ताक्षर को लेकर औपचारिक बातचीत हो सकती है। यह लॉजिस्टिक मामले में मदद के लिए एक अच्छा मौका है। 
 
यहीं चीन के बढ़ते प्रभाव के लिए भारत में हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में भारत को जापान के साथ से चीन के खिलाफ मदद मिलेगी। वहीं चीन, भारत और जापान के बीच हुए युद्धाभ्यास पर भी आपत्ति जाहिर कर चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »