29 Mar 2024, 06:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IT ने चलाया अभियान - विदेशों में कालाधन रखने वालों पर होगी कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 1:05PM | Updated Date: Oct 23 2018 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने भारतीयों के विदेशों में जमा अवैध धन तथा संपत्ति से संबद्ध मामलों की जांच के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। विभाग ऐसे मामलों में कड़ी आपराधिक कार्रवाई के लिए कालाधन निरोधक कानून का उपयोग कर सकता है। अधिकारियों ने कहा कि विभाग अन्य देशों के कर विभागों के साथ मिलकर विदेशों में हजारों भारतीयों द्वारा जमा कालाधन तथा खरीदी गई संपत्ति की जांच कर रहा है।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने इस कदम की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा है कि कर अधिकारी वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) तथा अन्य स्रोतों से विदेशों में हुए लेन-देन के महत्वपूर्ण ब्योरों के साथ ऐसे मामलों पर काम कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »