28 Mar 2024, 23:06:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेहुल चोकसी मामले में इस्तीफा दें अरूण जेटली : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 6:02PM | Updated Date: Oct 22 2018 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली को मेहुल चोकसी द्वारा किए गए बैंक घोटाले की जानकारी थी लेकिन पुत्री और दामाद के हित में कार्रवाई करने की बजाय उसके विदेश भगाने की साजिश की गयी इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। 
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि मेहुल चोकसी की जालसाज फर्म गीतांजलि जेम्स लिमिटेड का काम श्री जेटली की पुत्री सोनाली जेटली तथा दामाद जयेश बख्शी की फर्म ने लिया और इसके लिए 24 लाख रुपए उन्हें दिए गए लेकिन बाद में जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेहुल की कंपनी के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की तो यह राशि लौटा दी गयी।
 
पायलट ने कहा कि जेटली देश के वित्त एवं कारपोरेट मामलों के केंद्रीय मंत्री है इसके बावजूद उनकी पुत्री तथा दामाद ने मेहुल की घोटालेबाज कंपनी का काम हाथ में लिया और बदले में बड़ी रकम हासिल की। घोटालेबाज इस कंपनी के खिलाफ सीबीआई जब मामला दर्ज करती है तो उसके बाद घोटालेबाज कंपनी का पैसा लौटा दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया से साफ होता है कि मेहुल के घोटाले की जानकारी वित्तमंत्री को थी लेकिन पुत्री तथा दामाद के मोह में उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »