28 Mar 2024, 20:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल, मनमोहन और सोनिया ने किए एनडी तिवारी के अंतिम दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 10:37AM | Updated Date: Oct 20 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की नेता सोनिया गांधी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अंतिम दर्शन किए।
 
तिवारी का 93 साल की उम्र में गुरुवार को यहां निजी अस्पताल में निधन हो गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को यहां तिलक लेन स्थित उनके आवास पर रखा गया है। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ ले जाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »