29 Mar 2024, 20:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हरियाणा : पंचकूला में होगा देश के सबसे ऊंचे रावण का दहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 10:45AM | Updated Date: Oct 18 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर पांच में 210 फीट की ऊंचाई का रावण का पुतला बनाया गया है। श्री रामलीला क्लब, बरारा के संस्थापक तेजेंद्र चौहान ने दावा किया कि यह विश्व में पहली बार होगा कि इतना बड़ा पुतला बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुतला बनाने में 30 लाख रुपए की लागत आई तथा 40 मजदूरों ने पांच महीने की कड़ी मेहनत के बाद यह पुतला तैयार किया है।
 
पुतले की विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रावण ने हाथ में जो तलवार पकड़ी है पचास फीट की है। इसके ड्रेस का घेरा 50 फीट है। कंधों की चौड़ाई 40 फीट है। चौहान ने बताया कि कपड़ा अंबाला से मंगाया गया तथा चेहरा फाइबर का है जो साढ़े तीन क्विंटल का है। 
 
पुतले में भरे हैं इको फ्रेंडली पटाखे
उन्होंने बताया कि पुतले को लोहे के आठ रस्सों से बांधा गया है तथा रस्सों को एक 10 फीट गहरा गड्डा बनाकर कांक्रीटीकरण कर गाढ़ा गया है, जिससे दावा है कि 80 से 100 मील रफ्तार से हवाएं आएं तो भी पुतला नहीं गिरेगा। पुतला दहन शुक्रवार को होगा और इसमें लगाए गए बमों के इको फ्रेंडली होने का दावा किया गया है, जिससे कि वातावरण प्रदूषित नहीं होगा। पुतले का दहन रिमोट से किया जा सकेगा और आयोजकों के अनुसार राज्यपाल सत्यनारायण आर्य से करवाने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »