29 Mar 2024, 00:28:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ने किसानों का नहीं उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 2:22PM | Updated Date: Oct 15 2018 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया/ग्वालियर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री लाल किले से कहते है कि देश 70 साल से सो रहा था। यह देश के हर वर्ग का अपमान है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे के पहले दिन सोमवार को गांधी ने दतिया के स्टेडियम में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। 
 
राहुल ने कहा, आज अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सामने चीन और भारत को पाते हैं। बीते 70 साल में इस देश के हर वर्ग किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर, महिलाओं ने अहम योगदान किया है, तब यह देश इस स्थिति में खड़ा है, मगर प्रधानमंत्री लाल किले से कहते है कि देश 70 साल से सो रहा था। यह इस देश के हर वर्ग का अपमान है। 
 
राहुल ने केंद्र सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताते हुए कहा, वर्तमान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने को तैयार नहीं है, मगर देश के 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था। इस सरकार के लिए किसानों के लिए बोलने के लिए शब्द तक नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »