29 Mar 2024, 00:20:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

28 अक्टूबर को दो दिन के जापन दौर पर जाएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2018 2:03PM | Updated Date: Oct 12 2018 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13वीं भारत जापान वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेने के लिए 28 अक्टूबर को दो दिन की यात्रा पर टोक्यो जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी दी। मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच यह पांचवीं शिखर बैठक होगी। भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के फ्रेमवर्क में आयोजित होने वाली इस शिखर बैठक में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच पारंपरिक मैत्री संबंध और मजबूत होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग भी बढ़ेगा। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में  शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत एवं जापान के संयुक्त दृष्टिकोण को भी बल मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »