28 Mar 2024, 17:51:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल डील: राहुल ने PM को कहा भ्रष्टाचारी, बताया अंबानी का चौकीदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 1:23PM | Updated Date: Oct 11 2018 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारी हैं और वह रक्षा सौदे में हुए भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर लिप्त हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। 
राहुल गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा - राफेल खरीद में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। संसद की संयुक्त समिति से इसकी जांच कराई जानी चाहिए। जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
 
इस में प्रधानमंत्री ने सीधे-सीधे भ्रष्टाचार किया है और उनकी भी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल खरीद में जिस तरह से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल से ठेका छीनकर कर उद्योगपति अनिल अम्बानी की कंपनी को यह काम दिया गया है उससे साफ है कि खुद को देश का चौकीदार बताने वाले मोदी ने अनिल अम्बानी के चौकीदार हैं। यह सीधा भ्रष्टाचार का मामला है और मोदी ने यह भ्रष्टाचार किया है इसलिए उन्हें इस बारे में जवाब देना चाहिए या फिर वह इस्तीफा दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »