19 Apr 2024, 05:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नितिन गडकरी का खुलासा - सत्ता में आने के लिए किए थे झूठे वादे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 3:49PM | Updated Date: Oct 10 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने एक इंटरव्यू के कारण मुश्किलों में फंस सकते हैं। उन्‍होनें इंटरव्यू में कहा कि हमें इस बात का पूरा भरोसा था कि हम कभी सत्ता में नहीं आ सकते, इसलिए हमें बड़े-बड़े वादे करने की सलाह दी गई। अब हम सत्ता में हैं। जनता हमें अब उन वादों की याद दिलाती है, जो हमने किए थे। हालांकि इन दिनों हम उन पर सिर्फ हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। गडकरी का यह बयान पार्टी के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। 
 
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी के मंत्री के बयान को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मंगलवार को इंटरव्यू का वीडियो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, सही कहा। लोग भी सोचते हैं कि सरकार ने उनके सपनों और आकांक्षाओं को अपने लालच का शिकार बनाया। गडकरी ने ये भी स्वीकार किया कि बीजेपी ने झूठे वादों के आधार पर ये चुनाव जीते थे। बस फिर क्या था, कांग्रेस ने तुरंत इस वीडियो की क्लिप ट्विटर पर शेयर कर दी और कहा कि गडकरी ने ये साबित कर दिया है कि बीजेपी जुमला और झूठे वादों के दम पर चुनाव जीत कर आई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »