29 Mar 2024, 11:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह का MP दौरा आज, इंदौर समेत कई जिलों में कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2018 11:06AM | Updated Date: Oct 6 2018 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। ये एक दिवसीय दौरा होगा जिसमें शाह इंदौर, झाबुआ, रतलाम और उज्जैन में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने एक बयान में बताया कि शाह आज सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे।
 
इस दौरे में वो जनसम्पर्क अभियान में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर में वो दशहरा मैदान में इंदौर संभाग के 9 जिलों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद अमित शाह झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम में रतलाम में जावरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह छह बजे उज्जैन में 8 जिलों उज्जैल नगर, उज्जैन ग्रामीण, शाजापुर, आगर, देवास, रतलाम, मंदसौर और नीमच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह देर शाम उज्जैन में महाकालेश्चर मंदिर में भगवान महाकल के दर्शन करेंगे।  
 
भाजपा के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मध्यप्रदेश में महा जन सम्पर्क अभियान की शुरूआत के लिए शाह आज को सबसे पहले इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर को सूबे की वाणिज्यिक राजधानी कहा जाता है। शाह यहां पूर्व होलकर राजवंश के ऐतिहासिक राजबाड़ा महल से कृष्णपुरा छत्री तक करीब 15 मिनट पैदल चलेंगे और इस घने व्यापारिक इलाके में आम लोगों से भाजपा के लिए चुनावी समर्थन मांगेंगे।   
 
प्रवक्ता ने बताया कि शाह इंदौर से जनजातीय बहुल झाबुआ पहुंचेंगे और वहां भाजपा द्वारा आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वो रतलाम जिले के जावरा में पार्टी के किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने सदस्यों में जोश भरने के लिये भाजपा ने इंदौर और उज्जैन में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किये हैं।
 
इस दौरान शाह दोनों शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। चारों स्थानों पर शाह के कार्यक्रमों में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह भी उनके साथ रहेंगे। शाह आज को जिस मालवा-निमाड़ अंचल से भाजपा की चुनावी मुहिम की शुरूआत करेंगे, उसे पार्टी का गढ़ माना जाता है।    
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »