नई दिल्ली। सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन (सीआईसी) ने महत्वपूर्ण आदेश में डिफेंस मिनिस्ट्री को भारतीय सशस्त्र बलों की संयुक्त लड़ाकू क्षमताओं से जुड़े दो सिद्धांतों का खुलासा करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी प्राप्त करने के लिए आठ वर्ष पहले आवेदन दाखिल किया गया था।
इंफॉर्मेशन कमिश्नर डी पी सिन्हा ने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ हेडक्वॉर्टर को ज्वाइंट डॉक्ट्रिन फॉर परसेप्शन मैनेजमेंट एंड साइकोलॉजिकल आॅपरेशंस और ज्वाइंट डॉक्ट्रिन फॉर लैंड एंड एयर आॅपरेशंस को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। यह आदेश आरटीआई कार्यकर्ता वेंकटेश नायक की शिकायत पर दिया गया है। एयर मार्शल पी वी नायक की ओर से जून 2010 में दोनों डॉक्ट्रिन जारी करने के बाद नायक ने इनका टेक्स्ट मांगा था। यह टेक्स्ट कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया था।