29 Mar 2024, 08:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत ने पाकिस्तान के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2018 10:08PM | Updated Date: Oct 5 2018 10:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उसने सेना पर कश्मीर में नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को पत्रकारों से कहा," हम पाकिस्तान के आरोप को सिरे से खारिज करते हैं। पाकिस्तान ने पहली बार इस तरह का बेतुका, गैर-जिम्मेदाराना एवं आधारहीन आरोप नहीं लगाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि  भारत, विश्व  के किसी भी कोने में  किसी भी सूरत में रासायनिक हथियारों के उपोग का घोर विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा,"भारत  रासायनिक हथियार संधि(सीडब्ल्यूसी) पर हस्ताक्षर करने वाला देश है। वह कहीं भी और किसी के भी द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग की कड़ी  निंदा करता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सीडब्ल्यूसी में भारत की भूमिका की सराहना की है।" 

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान बार -बार इस तरह का आधारहीन आरोप लगाता रह है । यह बेहद गंभीर मसला है। पाकिस्तान ऐसा  अपने बेतुके आरोपों की तरफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से करता है। पाकिस्तान इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान  आतंकवाद को पनाह देने के मुद्दे से नहीं हटा सकता। उल्लेखनीय है कि पाकिस्­तान के विदेश विभाग के प्रवक्­ता मोहम्­मद फैसल ने भारत के खिलाफ यह गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »