29 Mar 2024, 12:15:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश की सुरक्षा और संस्कृति से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 6:31PM | Updated Date: Oct 4 2018 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीकर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सत्ता पाने के लिए देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के साथ खिलवाड़ कर रही है। अमित शाह ने आज यहां आयोजित पार्टी के शक्ति सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी के राज में देश हित को सर्वोपरी की मानते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। 
 
जबकि कांग्रेस देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सरकार का विरोध करना इस बात को साबित करता है। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब नहीं दिया जाता था जिसके चलते आतंकवादी हिंसक घटनाओं को अंजाम देते थे। लेकिन उरी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया और सर्जिकल स्ट्राइक कर उरी हमले का बदला लिया गया। आज भारत ,अमेरिका और इजरायल जैसे देशों की कतार में शामिल हो गया जो दुश्मन को उसके घर में घुस कर जवाब देने की क्षमता रखते है।
 
सीकर ,चूरु और झुंझुनूं जिलों से हजारों की संख्या में जुटे बूथ स्तर के कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुये श्री शाह ने कहा कि भाजपा नेताओं की पार्टी न होकर कार्यकर्ताओं की पार्टी है और दो से 330 तक सासंदों की पार्टी बनाने में जमीन से जुड़े कार्यकताओं का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के चलते आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसकी 19 राज्यों में सरकार है और 1800 विधायक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »