29 Mar 2024, 13:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अन्ना हजारे के तेवर पड़े ठंडे, भूख हड़ताल रद्द करने का किया ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2018 4:25PM | Updated Date: Oct 2 2018 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से मिलने के बाद लोकपाल बिल और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ की जाने वाली अपनी भूख हड़ताल को रद्द कर दिया है। अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी सरकार ने लोकपाल को लागू करने की तरफ पॉजिटिव अप्रोच के साथ काम करते हुए इसके लिए एक सर्च कमेटी का गठन किया था।
 
इसके अलावा किसानों के मुद्दे पर अन्ना ने कहा कि सरकार की ओर से MSP बढ़ाकर इस तरफ कदम बढ़ा दिए गए हैं। सरकार ने आश्‍वासन दिया है कि इस दिशा में अभी और सार्थक कदम उठाने की योजना पर काम कर रही है।इसी कारण अन्ना हजारे ने अपनी भूख हड़ताल को रद्द करने का फैसला किया है। 
 
आपको बता दें कि करीब एक सप्‍ताह पहले अन्‍ना ने इस अनशन की घोषणा की थी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोकपाल आंदोलन के कारण केन्द्र की सत्ता में आई थी। लेकिन मोदी सरकार ने अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है। इसलिए वो अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने के अपने फैसले पर अटल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »