29 Mar 2024, 02:22:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनाथ सिंह ने कहा- रोहिंग्याओं की बायोमेट्रिक पहचान करें राज्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2018 3:41PM | Updated Date: Oct 1 2018 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में रिफ्यूजी मामले को हल करने के लिए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की। उन्होंने रोहिंग्या मामले पर कहा कि राज्यों को रोहिंग्या की पहचान करने के लिए कहा गया है। रोहिंग्या का बॉयोमीट्रिक्स भी लेने को कहा गया है। इसके बाद राज्य अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेंगे। उसके बाद केंद्र सरकार म्यांमार के साथ डिप्लोमेटिक चैनल जरिए कार्रवाई शुरू करेगी और उसके बाद हम इसका हल निकल लेंगे।
 
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराज्यीय संबंधों और सुरक्षा मामलों से जुड़े मुद्दों और माओवादी खतरों पर चर्चा करने के लिए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाग लिया था। ओडिशा की ओर से प्रदेश के वित्तमंत्री शशि भूषण बेहरा ने बैठक में हिस्सा लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »