28 Mar 2024, 17:41:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डॉ. ललित भसीन फिर चुने गये बीएआई के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2018 12:22PM | Updated Date: Sep 30 2018 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ललित भसीन को फिर से बार एसोसिएशन आॅफ इंडिया (बीएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन की शनिवार को आयोजित 20वीं आम सभा की बैठक में डॉ. भसीन को सर्वसम्मति से दो साल के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मतदान में एसोसिएशन से जुड़े पूरे देश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
 
वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत सिंह चंडोक, श्याम दिवान, आर एन झुनझुनवाला, एस एस नागानंद, अरविंद पी दातार, भारतीय विधिज्ञ परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अपूर्व कुमार शर्मा, बार काउंसिल महाराष्ट्र के सदस्य उदय प्रकाश वरुंजीकर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव दत्ता, के. राघव राव तथा प्रिया हिंगोरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिंदिता पुजारी को महासचिव तथा पोतेकर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »