20 Apr 2024, 05:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एचआईवी की बात छिपा की शादी, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 10:48AM | Updated Date: Sep 29 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक 22 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है और उन लोगों ने यह बात छिपाकर उसकी शादी की। महिला ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
 
महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 जनवरी 2018 को पटियाला के एक प्रोफेसर से हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ सेक्स नहीं किया और उससे बहाना बनाया कि अभी उसे कोई संक्रमण है।
 
शादी के आठ महीने बाद घर की सफाई के दौरान उसे कुछ मेडिकल रिपोर्ट्स मिलीं। इन रिपोर्ट्स को देखने के बाद उसे पता चला कि उसके पति एचआईवी पॉजिटिव हैं। पीड़ित ने इसके बाद महिला सेल में पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »