24 Apr 2024, 17:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'घर वापसी' के लिए डिटेल जमा करें रोहिंग्या : गृहमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 10:51AM | Updated Date: Sep 28 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। भारत में रह रहे सभी रोहिंग्याओं को 'अवैध आव्रजक' बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकारों से रोहिंग्याओं की गतिविधि पर नजर रखने और उनकी निजी जानकारी हासिल करने को कहा गया है ताकि उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सके। रोहिंग्या मुद्दे पर सख्ती से पेश आते हुए गृहमंत्री ने कहा कि केरल समेत सभी राज्यों से रोहिंग्याओं संबंधी ब्यौरा एकत्रित करने को कहा गया है क्योंकि वह देश के अलग-अलग कोनों में चले गए हैं।
 
बीजेपी की केरल राज्य परिषद की एक बैठक में उन्होंने कहा, 'मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से राष्ट्रीय सुरक्षा के इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाने की अपील करता हूं। रोहिंग्याओं की मौजूदगी पूर्वोत्तर राज्यों तक ही सीमित नहीं है। वे केरल समेत दक्षिण भारतीय राज्यों तक पहुंच गए हैं। 'केंद्र ने राज्यों से चौकस रहने को कहा है। राज्यों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्हें वे दस्तावेज नहीं मिलने चाहिए जिससे यह साबित हो कि वह भारतीय नागरिक हैं।' सिंह ने कहा कि राज्यों से पूरे ब्यौरे प्राप्त कर लेने के बाद कूटनीतिक माध्यमों से म्यामांर सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »