26 Apr 2024, 04:14:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्जिकल स्‍ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मनाने जोधपुर पहुंचे PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 9:39AM | Updated Date: Sep 28 2018 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर पहुंच चुके हैं। वे वहां पराक्रम पर्व का उद्घाटन करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल के पूरे होने के अवसर पर यहां सेना के पराक्रम को दिखाने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसे पराक्रम पर्व नाम दिया गया है। बता दें कि 2016 में एलओसी के पास आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। सेना ने 29 सितंबर 2016 को क्रॉस-बॉर्डर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।
 
इसके कुछ समय पहले ही भारतीय सेना के कई जवानों को पाकिस्तानी आतंकियों ने मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर के पास उरी में भारतीय जवानों को आतंकियों ने निशाना बनाया था। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी एनीवर्सरी पर आयोजित प्रदर्शनी को ही पराक्रम पर्व नाम दिया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय सेना के वीर जवानों की क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा।
 
इस प्रदर्शनी की शुरुआत सूबह करीब 9 बजे से की जाएगी। प्रदर्शनी के उद्घाटन के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोणार्क वॉर मेमोरियल के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसी बीच जयपुर में मिलिट्री सेक्शन सप्त शक्ति कमांड भी 29 सितंबर को पराक्रम पर्व मनाएंगे। इस प्रदर्शनी का गवाह बनने के लिए पूरे जयपुर से लगभग 250 छात्रों को बुलाया गया है। यहां सेना कई ड्रिल्स का भी परफॉर्म करेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »