28 Mar 2024, 14:43:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'भूटान के साथ आर्थिक सहयोग सशक्त बनाने को प्रतिबद्ध भारत'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:25PM | Updated Date: Sep 22 2018 9:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने भूटान के साथ जारी आर्थिक सहयोग को और सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद ने शनिवार को उनसे मिलने राष्ट्रपति भवन आयी भूटान की रानी मां का स्वागत करते हुए कहा कि भारत पड़ोसी देश भूटान के साथ जारी आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने को लेकर कटिबद्ध है।

भारत और भूटान के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय साझेदारी रही है। उन्होंने कहा, "हमारे रिश्ते अनोखे और बहुत खास हैं। हमारे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध हमें प्राकृतिक मित्र एवं साझेदार बनाते हैं। भूटान को उसकी जरूरतों के अनुरूप ज्ञान, अनुभव एवं संसाधन साझा करके भारत को खुशी होती है। राष्ट्रपति ने भारत और भूटान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 'भूटान सप्ताह' आयोजित करने के लिए वहां की सरकार की पहल की सराहना भी की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »