20 Apr 2024, 09:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 10:20AM | Updated Date: Sep 22 2018 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ का दौरे पर हैं। वे सबसे पहले ओडिशा के एक दिवसीय दौरे के बाद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। ओडिशा में वे तालचर में एक फर्टिलाइजर प्लांट को लांच करेंगे। इसके अलावा वे झारसुगाड़ा में नए एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। 
 
पीएम मोदी दौरे के पहले चरण में ओडिशा पहुंच चुके हैं। वे शनिवार सुबह भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। ओडिशा के तालचर में फर्टिलाइजर प्लांट प्राकृतिक गैसों का उत्पादन करेंगे जो देश के ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान निभाएगा। वहीं दूसरी तरफ झारसुगाड़ा में बना नया एयरपोर्ट पश्चिमी ओडिशा को देश के एविएशन मैप पर जोड़ने में सहायक होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »