28 Mar 2024, 14:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राम को धोखा देकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए भाजपाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 10:01AM | Updated Date: Sep 22 2018 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने चार साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी राम के नाम पर वोट लेने वालों ने मंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा, 'जनता ने उन्हें राममंदिर का वकील बनने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए। राम को धोखा दे दिया है।' तोगड़िया अपने संगठन के विस्तार देने के लिए बरेली पहुंचे। 

यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ रुपए का आलीशान कार्यालय बना डाला। मगर अयोध्या में रामलला अभी तक टांट में बैठे हैं। भाजपा ने लोगों के साथ धोखेबाजी की है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। अबकी बार हिंदुओं की सरकार, अबकी बार राममंदिर बनाने वाली सरकार, अबकी बार किसानों का कर्ज माफ करने वाली सरकार, अबकी बार सस्ता पेट्रोल डीजल, सस्ती शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली इस सरकार ने अभी तक इनमें से एक भी काम नहीं किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »