20 Apr 2024, 10:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनोहर पर्रिकर एम्स में भर्ती, छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2018 11:06AM | Updated Date: Sep 16 2018 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स के सूत्रों ने बताया कि अग्नाशय से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर का डॉक्टर का एक दल जांच कर रहा है। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद पर्रिकर को विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया है।
 
पर्रिकर सितंबर के पहले सप्ताह में इलाज करा कर अमेरिका से लौटे हैं, जिसके बाद उन्हें कान्डोलिम में भर्ती कराया गया। अमेरिका में उनका तीन माह इलाज चला। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वास्थ्य कारणों के चलते पर्रिकर मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। , पर्रिकर ने अस्थायी तौर पर सीएम पद किसी और को सौंपने की इच्छा जताई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »