29 Mar 2024, 03:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संघ के कार्यक्रम में ममता-मायावती को न्योता, राहुल पर संशय बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 9:49AM | Updated Date: Sep 15 2018 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अभी तक अपने कार्यक्रम 'भविष्य का भारत' में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न्योता नहीं दिया है। हालांकि संघ ने दिग्विजय सिंह के अलावा अखिलेश यादव, मायावती और ममता बनर्जी को आमंत्रित किया है।  विज्ञान भवन में 17 सितंबर से संघ का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 

हालांकि अभी तक राहुल गांधी को कोई न्योता नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि संघ की योजना है कि राहुल को इस कार्यक्रम के लिए निजी तौर पर आमंत्रित किया जाए। सूत्रों के अनुसार, संघ के मुखर आलोचक मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को आरएसएस ने कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया है। दिग्विजय के अलावा अन्य कई चौंकाने वाले नाम भी हैं जिन्हें संघ की ओर से आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती के अलावा प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »