20 Apr 2024, 11:26:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रंजन गोगोई होंगे अगले प्रधान न्यायाधीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 12:36PM | Updated Date: Sep 14 2018 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रंजन गोगोई को देश के अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया है। वे तीन अक्टूबर को पद संभालेंगे। जस्टिस गोगोई वर्तमान सीजेआई दीपक मिश्रा की जगह लेंगे। वे दो अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। परंपरा है कि सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज को चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया जाता है। वर्तमान में जस्टिस मिश्रा के बाद जस्टिस गोगोई सबसे वरिष्ठ जज हैं। जस्टिस गोगोई असम के रहने वाले हैं और उन्होंने एनसीआर पर सुनवाई के लिए बने स्पेशल बेंच की अध्यक्षता भी की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »