20 Apr 2024, 09:33:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 12:02PM | Updated Date: Sep 14 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सीबीएसई की पूर्व टॉपर को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। मामला गुरुवार का है। 19 साल की छात्रा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी सम्मानित किया गया था। युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे साथ रेप करने वाले सभी लोग उसके ही गांव के हैं। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी। पीड़िता के मुताबिक कार से आए तीन लोगों ने युवती को अगवा किया और उसे खींचकर पास के एक खेत में ले गए।
 
वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि खेत पर पहले से ही कई लोग मौजूद थे। उन्होंने ने भी पीड़िता को हवस का शिकार बनाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को बस स्टॉप पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं युवती के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।
 
उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें मामले को लेकर धमकाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धमकी के बाद वह एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज कराने के लिए भाग रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और महेंद्रगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »