29 Mar 2024, 06:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार के खिलाफ झूठ फैला रही कांग्रेस : पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 10:47AM | Updated Date: Sep 14 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल सौदा, बैंक एनपीए, तेल के बढ़ते दाम पर आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस 2014 की हार को स्वीकार नहीं कर पाई है और अब वह आने वाले चुनाव में 2014 से भी बड़ी आंधी को भांपकर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और झूठी अफवाह फैलाने में लगी है। 
 
प्रधानमंत्री ने 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' पहल के तहत जयपुर (ग्रामीण), नवादा, हजारीबाग,गाजियाबाद और अरुणाचल (पश्चिम) के भाजपा कार्यकर्ताओं  से नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से संवाद में कहा कि कुछ लोग ऐसे रहे हैं, जो अच्छे कामों से डरते हैं। उनको अंधियारा इतना अच्छा लगता है कि उजाले को दोष देने लग जाते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि जिनके विचारों का 2014 में जनता ने इतना बुरा हाल किया, वह उनकी सरकार (एनडीए सरकार) पर गुस्सा निकालेंगे ही।
 
वह (विपक्ष) दुष्प्रचार करेंगे ही, वह झूठ फैलाएंगे ही। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को तथ्यों के आधार पर जनता के समक्ष बात रखनी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने, दुष्प्रचार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। जनता ने उसे नकार दिया, वह इस पर विचार करके इसे स्वीकार कर लेती तो ऐसी हल्की बातें नहीं करती। मोदी ने कहा कि देश की जनता जाग गई है लेकिन विपक्ष जागने को तैयार नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »