20 Apr 2024, 19:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस सांसद का दावा- संसद के सेंट्रल हॉल में जेटली-माल्या को बात करते देखा था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 2:24PM | Updated Date: Sep 13 2018 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा भारत छोड़ने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से अपनी मुलाकात का दावा करने के बाद विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। इस बात पर दावा करते हुए प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने दावा किया है कि उन्होंने 2016 के संसद सत्र के दौरान संसद के सेंट्रल हॉल में अरुण जेटली और विजय माल्या को बात करते देखा था।
 
पीएल पुनिया ने कहा, 'मैंने संसद के सेंट्रल हॉल के सत्र 2016 के दौरान आरोपी विजय माल्या और अरुण जेटली को  15-20 मिनट बात करते देखा था। यकीन ना हो तो उस वक्त की आप सीसीटीवी कैमरे की फूटेज निकलवा सकते हैं। उसमें आप देखेंगे कि किस तरह दोनों आपस में अंतरंग बातें कर रहे थे। अगर मेरी कही ये बात झूठी निकली तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। ये मेरा दावा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »