19 Apr 2024, 10:04:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत बंद के दौरान कई जगह हिंसक झड़पे - पुणे में कई बसों में पत्थरबाजी-आगजनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 11:26AM | Updated Date: Sep 10 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्ष दलों के बंद के दौरान कई जगह हिंसक झड़पे हुई है। इस भारत बंद की अगुवाई कांग्रेस पार्टी कर रही है, जिसके साथ करीब 20 राजनीतिक पार्टियों का समर्थन है। कांग्रेस सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता आज धरना दे सकते हैं। 
 
इधर खबर आ रही है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद की अगुवाई के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे। राहुल गांधी बीते कुछ दिनों से मानसरोवर की यात्रा पर गए हुए थे और वहां से लौटकर वह सीधे बंद का समर्थन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।
 
 कांग्रेस अध्यक्ष ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्होंने कैलाश झील से लाए गए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने मार्च की अगुवाई की। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत विपक्ष के के कई नेता भी राजघाट से महंगाई के खिलाफ मार्च पर निकल चुके हैं। यह मार्च रामलीला मैदान तक जाएगा। 
 
बिहार से आ रही खबर में बताया गया है कि बंद के दौरान पटना में सांसद पप्पू यादव ने भारत बंद के दौरान प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोक दी। इधर महाराष्ट्र में विपक्ष का भारत बंद बेहद आक्रामक और हिंसक रूप ले लिया है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकतार्ओं ने पुणे में कई बसों में पत्थरबाजी की। महाराष्ट्र में कई स्थानों से आगजनी की भी खबर आ रही है। दक्षिण राज्य केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »