25 Apr 2024, 04:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल विमानों के स्वागत की तैयारी में जुटी वायुसेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 10:04AM | Updated Date: Sep 10 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल सौदे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भारतीय वायुसेना गुपचुप तरीके से इन लड़ाकू विमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटी है। इनके लिये जरूरी आधारभूत संरचना जुटाने और पायलटों के प्रशिक्षण की दिशा में काम चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना इस साल के अंत तक पायलटों के एक दल को राफेल विमानों पर प्रशिक्षण के लिए फ्रांस भेजेगी। वायुसेना के कई दल पहले ही राफेल विमानों के निर्माता दसाल्ट एविएशन को भारतीय विशिष्टताओं को इस विमान में शामिल करने में मदद के लिये फ्रांस का दौरा कर चुके हैं।
 
सूत्रों ने कहा कि दसाल्ट एविएशन भारत को आपूर्ति किये जाने वाले विमानों की परीक्षण उड़ान भी शुरू कर दी है और कंपनी को विमानों की आपूर्ति के लिये समयसीमा का सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया है। राफेल विमान भारत केंद्रित बदलावों के साथ आएंगे जिनमें इस्राइली हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले, रडार चेतावनी रिसीवर, लो-बैंड जैमर्स, 10 घंटे की फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग, इंफ्रारेड सर्च और ट्रैकिंग सिस्टम समेत कई खूबियां शामिल होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »