29 Mar 2024, 17:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले- SC/ST मामले का 2019 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2018 3:38PM | Updated Date: Sep 8 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी समाज के सभी वर्गो के लोगों के बीच सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने पर जोर देगी। बैठक दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हो रही है। इसमें आगामी विधानसभाओं और लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा।

पार्टी एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद पैदा हुए हालातों पर भी चर्चा करेगी।पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मौजूद रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। अगले दिन शाम को इसका समापन होगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

पहले दिन बैठक में अमित शाह ने कहा कि हम फिर से पूर्ण बहुमत के साथ आएंगे। संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी है। अमित शाह ने एससी/एसटी एक्ट को लेकर कहा कि एससी/एसटी मुद्दे के बारे में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया गया है, लेकिन इससे 2019 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

इसके अलावा बैठक में सरकार की कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। इसमें किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के कदम आदि के बारे में भी चर्चा हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »