20 Apr 2024, 19:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूएसआईबीसी बोर्ड के सदस्यों ने की मोदी से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 6:42PM | Updated Date: Sep 7 2018 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया बिजनेस कांउसिल (यूएसआईबीसी) के बोर्ड सदस्यों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कांउसिल के बोर्ड सदस्यों ने द्विपक्षीय व्यापार के 500 अरब डॉलर के होने के लक्ष्य की पूर्ति और भारत में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत अर्थपूर्ण कार्य करने के लिये रोडमैप तैयार करने की बात की। प्रधानमंत्री ने उनसे भारत में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा की और अमेरिकी निवेशक समुदाय को भारत में निवेश बढाने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारत और अमेरिका के साझा मूल्यों का जिक्र किया और दोनों देशों के बीच आपसी मेलजोल को बढाने की बात की। उन्होंने साथ ही अपनी सरकार द्वारा किये गये कई सुधार कार्यों का जिक्र किया। बोर्ड सदस्यों ने श्री मोदी को इस सप्ताह मुम्बई में आयोजित हुये इंडिया आइडिया फोरम के परिणाम की जानकारी दी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »