20 Apr 2024, 07:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाढ़ प्रभावित केरल ने कैंसल किए फिल्म फेस्टिवल समेत तमाम सेलिब्रेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 9:42AM | Updated Date: Sep 5 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। बाढ़ से प्रभावित हुई केरल की सरकार ने ऐलान किया है कि अगले एक साल तक जितने भी बड़े सेलिब्रेशन होने थे, उन सभी को रद्द किया जा रहा है। रद्द किए जानेवाले कार्यक्रमों में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आॅफ केरल और यूथ फेस्टिवल भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने भीषण बारिश और बांधों में पानी बढ़ने से राज्य में भयानक बाढ़ आई, जिससे राज्य के लगभग सभी जिले बुरी तरह प्रभावित हुए।
 
राज्य को इस बाढ़ से भयंकर नुकसान हुआ है। कई जगहों पर सड़कें, सरकारी भवन, रिहायशी कॉलोनियां और अन्य संसाधन तबाह हुए हैं। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित केरल के पुनर्निर्माण के लिए 30,000 करोड़ रुपए की जरूरत है। राज्य सरकार पैसे जुटाने के लिए लॉटरी का भी सहारा ले रही है। 
 
57,000 हेक्टेयर की खेती बर्बाद 
राज्य में आई बाढ़ को सदी की सबसे भीषण बाढ़ बताते हुए उन्होंने कहा, 'नए आंकड़ों के मुताबिक, अब 59,296 लोग 305 राहत शिविरों में रह रहे हैं। कुल 57,000 हेक्टेयर कृषि फसलें बर्बाद हो गईं। नुकसान का अनुमान हमारे राज्य के वार्षिक परिव्यय से कहीं ज्यादा है।' 
 
भारी बारिश की थी चेतावनी पर आई प्रलय 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग ने बारिश से संबंधित चेतावनी दी थी लेकिन अप्रत्याशित बारिश ने जल प्रलय ला दिया। उन्होंने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक 98.5 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया गया था जबकि राज्य में 352.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »