19 Apr 2024, 15:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का दावा - ऑटो रिक्‍शा से भी सस्‍ता है प्‍लेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 4:39PM | Updated Date: Sep 4 2018 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का मानना है कि हवाई सफर ऑटो से यात्रा करने से भी सस्ता है। केंद्रीय मंत्री ने अपनी इस बात की पुष्टि के लिए स्पष्टीकरण भी दिया है। उन्होंने बताया कि हवाई सफर ऑटो के सफर से 1 रुपए सस्ता है। सोमवार को उन्होंने अपने एक बयान में कहा, 'आज, हवाई किराया ऑटो रिक्शा के किराए से कम है। आप पूछेंगे कि ये कैसे मुमकिन है।
 
जब दो लोग एक ऑटो रिक्शा लेते हैं तो वो 10 रुपए चार्ज देते हैं। जिसका मतलब है कि एक व्यक्ति को 5 रुपए प्रति किलोमीटर देना पड़ता है, जबकि हवाई यात्रा का किराया 4 रुपए प्रति किलोमीटर है।'यह पहला मौका नहीं है जब केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने इस प्रकार का कोई बयान दिया है। इससे पहले इस साल फरवरी में भी उन्होंने इंदौर में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा ही बयान दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'आज के भारत में प्लेन का किराया ऑटोरिक्शा से कम है। कुछ लोग कहेंगे कि और बेकार की बात कर रहा हूं, लेकिन ये सच है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »