20 Apr 2024, 05:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में बारिश-बाढ़ से अब तक 1400 से ज्यादा लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2018 11:32AM | Updated Date: Sep 4 2018 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस वर्ष मानसून के मौसम में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 1400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इनमें केरल में जान गंवाने वाले 488 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के मुताबिक, केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से 488 लोगों की मौत हो गई और राज्य के 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए।
 
एनईआरसी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 254, पश्चिम बंगाल में 210, कर्नाटक में 170, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 50, उत्तराखंड में 37, ओडिशा में 29 और नगालैंड में 11 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान इन राज्यों में 43 लोग लापता हो गए। केरल में 15, उत्तर प्रदेश में 14, प.बंगाल में पांच, उत्तराखंड में छह और कर्नाटक में तीन लोग लापता हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »