19 Apr 2024, 03:14:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उबर भारत में शुरू करेगा एयर कैब सेवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 9:43AM | Updated Date: Sep 1 2018 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उबर ने भारत को उन पांच देशों में शामिल किया है, जहां अगले पांच साल में 'उबर एयर सिटी' सेवा शुरू हो सकती है। उबर की एयर टैक्सी शाखा 'उबर एलेवेट' ने घोषणा की है कि अमेरिका से बाहर भारत, जापान, आॅस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस को पहले उबर एयर टैक्सी सेवा के लिए चयनित किया गया है।
 
उबर पहले अमेरिका के डलास और लॉस एंजिलिस में यह सेवाएं शुरू करेगी, उसके बाद इसकी शुरुआत के लिए तीसरा शहर उक्त पांचों देशों में से किसी एक का हो सकता है। एक बयान में कंपनी ने कहा है, 'मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु दुनिया के कुछ सबसे भीड़भाड़ वाले शहर हैं, जहां कुछ किलोमीटर की यात्रा में भी घंटा भर लग सकता है। उबर एयर में इस बात की जबर्दस्त संभावना है कि ऐसी जगहों पर यातायात का विकल्प देने में मदद कर सके।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »