20 Apr 2024, 00:27:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भगोड़े करोड़पतियों के लिए सुधरेगी आर्थर रोड जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 9:42AM | Updated Date: Sep 1 2018 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्रिटेन की अदालत में भारतीय बैंकों को चूना लगाकर ब्रिटेन भाग गए विजय माल्या के प्रत्यर्पण का केस लड़ रही सीबीआई को कुछ वक्त पहले ये साबित करना पड़ा था कि मुंबई का आर्थर रोड जेल माल्या जैसे कैदी को रखने के लिए उपयुक्त है क्योंकि माल्या के वकील ने प्रत्यर्पण रुकवाने के लिए ये दलील थी कि भारत के जेलों की हालत बदतर है। 
 
खैर, अब खबर है कि मुंबई के आर्थर रोड जेल, जिसमें माल्या को रखा जाना है, का मेकओवर होने वाला है। खबर के मुताबिक, भारतीय जेल अधिकारियों ने घोषणा की है कि आर्थर जेल में एक बिल्कुल नए सेल ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है और ये खास तौर पर माल्या जैसे भगोड़े करोड़पतियों के लिए बनाया जा रहा है। 93 साल पुराने इस जेल में दो मंजिला इमारत बनवाई जा रही है। इस ब्लॉक में कुछ सेल होंगी, इनमें भगोड़े करोड़पतियों को रखा जाएगा। ये ब्लॉक इंटरनेशनल जेल एंड ह्यूमन राइट्स स्टैंडर्ड्स के पैमाने को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और ये छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »