29 Mar 2024, 01:24:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आईआरसीटीसी मामले में तेजस्वी और राबड़ी देवी को मिली जमानत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 11:00AM | Updated Date: Aug 31 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पुत्र तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी के दो होटलों के आवंटन से जुड़े मामले में यहां की पटियाला हाउस अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई। दोनों को एक. एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है।  दोनों पटियाला हाउस में हाजिर हुए। इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत कुल 14 आरोपी हैं।  लालू यादव चारा घोटाला मामले में झारखंड की जेल में बंद हैं। वह इस  वजह से हाजिर नहीं हो सके हैं। यह मामला लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए दो होटलों के आवंटन से संबंधित है। अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »