29 Mar 2024, 17:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मन्नत पूरी करने आज कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 10:04AM | Updated Date: Aug 31 2018 10:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से  चार दिन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। बुधवार को पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल शुक्रवार से चीन के रास्ते अपनी यात्रा शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी। वह 12 सितंबर को स्वदेश के लिए रवाना होंगे। 

अप्रैल 2018 में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का ऐलान किया था। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि पिछले दिनों उनका जहाज हादसे से बच गया, इसलिए कर्नाटक चुनाव के बाद वो छुट्टी ले रहें हैं। छुट्टी लेकर वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे।

कैलाश मानसरोवर की यात्रा को राहुल गांधी और कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के हिंदुत्व के कार्ड का ये जवाब है। गुजरात चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि राहुल गांधी सच्चे शिवभक्त है। एक शिवभक्त के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे प्रमुख यात्रा मानी जाती है। 

मानसरोवर वह पवित्र जगह है, जिसे शिव का धाम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मानसरोवर के पास स्थित कैलाश पर्वत पर भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। मानसरोवर शब्द मानस और सरोवर को मिलाकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- मन का सरोवर।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »